घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के उन्हेल में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धाकड़ का किया स्वागत।
आज घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के उन्हेंल में विधायक सतीश मालवीय के नेतृत्व में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ का भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया।
नगर में जगह जगह अलग अलग मोर्चो के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने मंच लगाकर हार फूलों से एवं साफा श्रीफल से स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में जमकर आतिशबाजी भी की गई।
स्वागत रैली के पश्चात संबोधन सभा का आयोजन किया गया।
उपस्थित कार्यकताओं को विधायक सतीश मालवीय व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने संबोधित किया।
जिसमें भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़,क्षेत्रीय विधायक सतीश मालवीय,उन्हेल मंडल अध्यक्ष राजकुमार जैन, घट्टिया मंडल अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह जलवा,पानबिहार मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह गणावा सहित युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,अजा मोर्चा एवं अन्य मोर्चा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद थे।
