उज्जैन(मयंक गुर्जर)। उज्जैन संभाग पूर्व सैनिक कल्याण संगठन द्वारा 23 मार्च 2025 होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देश की सीमाओं पर दुश्मनों के लहू से होली खेलने वाले उज्जैन नगर के जाबांज सेवा निवृत पूर्वसैनिकों एवं भारतीय थल सेना की सिक्ख लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट के सेवारत सैनिकों ने अपने सैनिक साथियों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली खेली।
इस अवसर पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शिवप्रताप सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी एवं समाजसेवी भानु भदौरिया भी सम्मिलित हुए एवं पूर्व सैनिक साथियों को रंग एवं गले लगाकर होली खेली एवं सैनिकों के पराक्रम के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुवे उन्होने होली व रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मोयल, सचिव रवि प्रताप सिंह भदोरिया एवं सक्रिय सदस्य सवाई सिंह शेखावत ने ठाकुर शिव प्रताप सिंह चौहान एवं भानु भदोरिया को माला पहनाकर अभिनंदन किया। समारोह में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह भदोरिया भी शामिल हुए व पूर्व सैनिकों को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में नगर के पूर्व सैनिक एवं संगठन के संयुक्त सचिव अनिल कुमार तोमर कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र सिंह डोडिया , सत्येंद्र तोमर , अमरलाल डोडिया , जितेंद्र वर्मा , संदीप शर्मा, प्रशांत निगम , दीपेन्द्र कुमार सैनी, अंगद सिंह भदोरिया, बृज कुमार तिवारी, लाखन सिंह जादौन, आर एस राठौर, धर्मेंद्र गोठी, हरचरण सिंह मल्होत्रा , महेन्द्र कुमार अमृतियां , ओम प्रकाश मालवीय, रितेश कुमार शर्मा, मुकेश नायक, छभिनंदन सिंह राठौड़ , मुकेश राठौर , सूर्य पाल सिंह जी कुशवाह, विमल कुमार भदौरिया, मुकेश सोनी, योगेश राठौर, आदि ने होली के गीतों पर जोरदार झूम कर एवं रंग गुलाल उड़ाकर अतिथियों व अपने साथियों के साथ होली मिलन समारोह मनाया।
