Ujjain news :भाजपा ने जलाया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला,हिंदुओं से माफी मांगें खड़गे।

भाजपा ने जलाया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला,हिंदुओं से माफी मांगें खड़गे।

घट्टिया /उज्जैन ।बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल घट्टिया के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रयागराज महाकुंभ पर दिए बयान का विरोध किया।

घट्टिया में भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह जलवा के नेतृत्व में नेशनल हाईवे मेन चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुवे खड़गे का पुतला फूंकते हुए सनातन धर्म के प्रति उनकी टिप्पणी पर नाराजगी जताई। अपना आक्रोश व्यक्त किया और हर सनातनी हिंदू से माफी मांगने की बात कही।
जिला मीडिया प्रभारी गोविन्द शर्मा ने खड़गे का विरोध करते हुवे कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र महाकुंभ पर दिए आपत्तिजनक बयान के लिए देश के सभी सनातनी हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए महाकुंभ सनातन धर्म की आस्था का प्रतीक है। यहां आने वाला श्रद्धालु अपने धर्म के प्रति गहरी आस्था रखता है।
आज पूरा देश इस महाकुंभ में स्नान करने जा रहा है।
शर्मा ने कांग्रेस पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता केवल चुनाव के समय हिंदुत्व की बात करते हैं। बाकी समय हिंदू विरोधी बयानबाजी करते रहते हैं।
इसी कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप खड़गे का पुतला दहन किया।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह जलवा,बालूसिंह पंवार,सरपंच यशवंत मालवीय,गोविन्द शर्मा,जनपद सदस्य प्रकाश चौधरी,कालूराम मालवीय,भंवरलाल परमार,महिपालसिंह,संदीप भभूतिया,दीपक भाट,दुर्गेश मालवीय,नवीन कुशवाह,जीतू बैरागी,मनीष पाटीदार,दयाराम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Leave a Comment






यह भी पढ़ें