ब्राह्मण रत्न एवं सनातन धर्म शिरोमणि सम्मान समारोह में पंडित चम्मू गुरु ब्राह्मण गौरव रत्न से सम्मानित।
उज्जैन(मयंक गुर्जर)। मध्य प्रदेश ब्राह्मण महासभा संगठन के द्वारा नव वर्ष गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर उज्जैन में ब्राह्मण रत्न एवं सनातन धर्म शिरोमणि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।
पंडित चम्मू गुरु को ब्राह्मण गोरव रत्न से सम्मानित किया साथ ही 51 मात्तृ शक्तियों का अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर ब्राह्मण रत्न सम्मान किया गया। गुड़ी पड़वा पर्व पर उज्जैन के महाकाल परिसर में मध्य प्रदेश ब्राह्मण महासभा संगठन के द्वारा नववर्ष गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर उज्जैन में ब्राह्मण रत्न एवं सनातन धर्म शिरोमणि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर शैलेश आनंद गिरि महाराज अखिलेश जी महाराज, विशेष अतिथि पं राजेश शर्मा पुजारी महाकाल मंदिर पं दिलीप उपाध्याय चमू गुरु ने बाबा महाकाल एवं भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सनातन धर्म के लिए कार्य करने वाले समाजसेवियों को सनातन धर्म शिरोमणि सम्मान समारोह से सम्मानित किया गया साथ ही करणी सेना संगठन की पदाधिकारी रेणु सोलंकी का भी सम्मान किया गया। महाकाल मंदिर स्थित सिद्धि विनायक मंदिर के पुजारी पं दिलीप उपाध्याय चम्मू गुरु को ब्राह्मण गौरव रत्न से सम्मानित किया वही महाकाल मंदिर के पुजारी पं राजेश शर्मा को ब्राह्मण रत्न से सम्मानित, सीनियर हाईकोर्ट एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा को ब्राह्मण रत्न से सम्मानित किया गया। पं रामबाबू शर्मा भोपाल, प्रमोद शर्मा देवास, संगीता शर्मा ज्योतिष आचार्य इंदौर सहित कई समाज के लोगो को ब्राह्मण रत्न से सम्मानित किया। साथ ही मध्य प्रदेश की 51 मातृ शक्तियों का सम्मान अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर किया गया।
