कागदी कराड़िया उपस्वास्थ्य केंद्र के ग्राम किठौदा जागीर में पदस्थ आशा कार्यकर्ता सोलंकी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी।
उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक कुमार पटेल द्वारा जानकारी देते हुवे बताया कि, भारत सरकार के निर्णय अनुसार इस वर्ष कर्तव्य पथ नई दिल्ली, में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिये मध्यप्रदेश की 50 आशा बहनों को आमंत्रित किया गया है।
जिसमें से उज्जैन जिले के घट्टिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सेक्टर पानबिहार के उपस्वास्थ्य केन्द्र कागदीकराड़िया के ग्राम किठौदा जागीर में पदस्थ कार्यरत आशा कार्यकर्ता श्रीमती सुनिता सोलंकी पति रवि सोलंकी भी परेड मे सहभागिता करेंगी।चयन पर बीएमओ डॉ अनुज शाल्य,स्टॉफ व साथी आशा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत आशाओं द्वारा संपादित की जाने वाली 07 प्रमुख गतिविधियों में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ आशाओं में से परेड में सहभागिता हेतु इनका चयन किया गया है।
