सेवा निवृत्ति” एवं विशिष्ट अभिकर्ता सम्मान समारोह सम्पन्न।

“सेवा निवृत्ति” एवं विशिष्ट अभिकर्ता सम्मान समारोह सम्पन्न।

बडनगर/ उज्जैन (श्याम पुरोहित) ।भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा-बड़नगर के वरिष्ठ विकास अधिकारी  चेतनपुरी रामपुरी गोस्वामी के 34 वर्षों से अधिक की सफलतम् सेवा के पश्चात् 30 जून 2024 को सेवा निवृत होने पर स्थानीय ‘इंद्रप्रस्थ गार्डन’ में विशिष्ट अभिकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष  अभय टोंग्या, विशेष अतिथि  देशपालसिंह  सिसोदिया शाखा प्रबन्धक LIC बड़नगर, लक्ष्मी नारायण  पाटीदार आर्य,  रमेशचन्द्र पाटीदार उद्योगपति कृषिदर्शन इण्डस्ट्रीज विक्रमनगर (मौलाना), समाजसेवी  अशोक  गोधा, पूर्व न.पा. अध्यक्ष  सुकमाल  जैन (भायाजी) ग्राम भारती मध्य भारत प्रांत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं मालवा प्रान्त के पूर्व सहसचिव  लक्ष्मीनारायण यादव, जलदूत  गोपाल  डोडिया (नागझिरी धाम) की गरिमामयी उपस्थिति और रतलाम LIC के पूर्व विकास अधिकारी, शायर कवि, साहित्यकार अब्दुल सलाम खोकर के सफल संचालन में सम्पन्न हुआ। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने  गोस्वामी का सम्मान किया। गायत्री परिवार के  शिवकान्त  पाण्डे, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के  सांवरिया  शर्मा,  शेरसिंह  झाला,  ओमप्रकाश  व्यास, ग्रामभारती मालवा प्रांत सहसचिव डॉ. डालीगिरी गोस्वामी, लियाफी के  जितेन्द्र  काला, सुरेश राठौड़, प्रदीप गादिया, गीता भवन से नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल (कुमावत) महिला एवं बाल कल्याण समिति सरस्वती शिशु मंदिर के सचिव आशीष शुक्ला, CA ऋषभ नीमा, अरविन्द जी माहेश्वरी, सतीष गेहलोत, प्रो. लक्ष्मण  चेलाणी, NFIFWI इन्दौर मण्डल के महासचिव राकेश दिक्षीत, मंगलेश्वर मण्डल के  घनश्याम जी चौधरी (पूर्व पार्षद), रमेश बडोदिया एवं गोस्वामी संगठन के सभी अभिकर्ताओं ने गोस्वामी परिवार के वरिष्ठजनो के साथ सम्मान किया। कार्यक्रम पश्चात् आभार संगठन के वरिष्ठ अभिकर्ता सुनील मंडलोई ने आभार प्रकट किया। और अभिकर्ता (MDRT) श दिनेशभारती और अनिल जैन, मुणत ने उपस्थित सभी स्नेहीजन को स्नेह भोज के लिए आमंत्रित किया।

Leave a Comment






यह भी पढ़ें