भाजपा के जनपद उपाध्यक्ष के भतीजे व परिवार के लोगों ने महिलाओं पर किया जानलेवा हमला, तीन महिला गंभीर रूप से घायल, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल,पुलिस ने मामूली धाराओं में किया प्रकरण दर्ज।
उज्जैन।प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओ के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रहे हैं … जिसमें मध्य प्रदेश में प्रमुख योजनाएं लाडली बहना है …उन्ही लाडली बहनाओ पर भाजपा के ही नेता के महिलाओं पर अत्याचार करना बंद नहीं कर रहे हैं ताजा मामला बड़नगर तहसील से निकाल कर सामने आया जहां भाजपा के जनपद उपाध्यक्ष अजब सिंह देवड़ा परिवार के लोगों ने उनके गांव के ही तीन महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे तीनों महिलाओं की हालत गंभीर है।
उज्जैन की बड़नगर तहसील के ग्राम पीरझालर ग्राम में तेजा दशमी पर पूजा करने के लिए खेत पर गई आधा दर्जन महिलाओं को जमीन विवाद के चलते आधा दर्जन से अधिक युवाओं ने जमकर पीटा, वही घायल महिलाओं का उपचार उज्जैन के जिला अस्पताल में जारी हे, पूरा मामला बड़नगर थाना क्षेत्र के पीरझालर का बताया जा रहा है जहा जमीन विवाद को लेकर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की गई जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही घायल महिला अनिता कोमल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दो बीघा जमीन है और 11 बीघा जमीन पर विवाद चल रहा है। हम रेल्वे फाटक के पास स्थित हमारे खेत में हमारे दादाजी की समाधी बना रखी है जहा हम तेजा दशमी की पूजा करने के लिए खेत पर गई थी तभी गांव के आधा दर्जन लोगों ने उन पर जान लेवा हमला कर दिया। उनके साथ छेड़छाड़ भी कि गई। जिसमे अनिता, कोमल, रीना, जितेंद्र घायल महिलाओं को उपचार के लिए उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिलाओं का उपचार चल रहा है।
आरोपी गांव में घूम रहे हैं बेधक पीड़ित परिवार के लोगों को दे रहे धमकी।
