बिछड़ोद खालसा में उपसरपंच ने जनसेवा कर मनाया जन्मदिवस, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
घट्टीया/उज्जैन।
दर्शन सिंह ।पंचायती राज व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों के बीच अच्छे संबंध देश को आगे बढ़ने का सामर्थ्य प्रदान करते है। ऐसा ही उदाहरण घटिया विधानसभा क्षेत्र के बिछड़ोद खालसा में दिखाई देता है। ग्राम पंचायत बिछड़ोद खालसा के उप सरपंच कुलदीप सिंह चौहान मैं अपने जन्म दिवस को अनोखे तरीके से मनाया ।उन्होंने इस मौके पर गांव में अपने साथियों के साथ पोधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और गांव को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। साथ ही गांव में ही विभिन्न जनसेवा के कार्यों के लिए पहचान रखने वाले उपसरपंच को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शुभकामनाएं दी, तथा गांव के विकास में भागीदार होने के लिए आभार जताया।
