भगवान श्री विश्वकर्मा प्रकटोत्सव पर नागदा में भव्य विश्वकर्मा जी की शोभायात्रा निकाली व महाप्रशादी वितरण की….

नागदा। विश्वकर्मा पांचाल समाज के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा के प्रकटोत्सव पर नागदा में भव्य शोभायात्रा निकाली एवं महाप्रसादी वितरित की। नागदा पांचाल समाज के युवा संगठन के अध्यक्ष सागर पांचाल ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा संपूर्ण पांचाल समाज के आराध्य देव हैं जिनका आज प्रकटोत्सव था जिसको लेकर नागदा एवं आसपास के पांचाल समाज के लोग नागदा में एकत्रित हुए एवं भगवान विश्वकर्मा जी की शहर में शोभायात्रा निकाली एवं महाप्रसादी वितरित की। वही समाज के लोगों में भगवान विश्वकर्मा के प्रकटोत्सव को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया।

इसी अवसर पर संगठन के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार स्व. नंदकिशोर पांचाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर सिविल अस्पताल नागदा में पांचाल समाज युवा संगठन ने फल वितरण किए। इस अवसर पर नागदा पांचाल युवा संगठन अध्यक्ष सागर पांचाल, उपाध्यक्ष आशीष पांचाल, संगठन मंत्री अर्जुन पांचाल ,कोषाध्यक्ष कमलेश पांचाल व अन्य पदाधिकारी जमनालाल पांचाल,संजय पांचाल, प्रकाश पांचाल,ओमप्रकाश पांचाल,अशोक पांचाल, हितेश पांचाल,विजय पांचाल,लखन पांचाल,मुकेश पांचाल, नानु पांचाल, पंकज पांचाल एवं संगठन के अन्य सदस्य सम्मिलित थे।

Leave a Comment






यह भी पढ़ें