बड़नगर। राष्ट्रीय कवि प्रदीप की जन्मस्थली बड़नगर में कवि प्रदीप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आपको बता दे की राष्ट्रीय कवि प्रदीप उनका असली नाम रामचंद्र नारायण द्विवेदी था। इनका जन्म उज्जैन जिले के बड़नगर 6 फरवरी 1915 को हुआ था। इनके पिता का नाम नारायण द्विवेदी था।आपको बता दे कि कवि प्रदीप राष्ट्रीय कवि एवं गीतकार रहे। उन्होंने भारत चीन के युद्ध में शहीद जवानों की श्रद्धांजलि में लिखा था। ऐ मेरे वतन के लोगो एक देशभक्ति से भरा हिंदी भाषा में लिखा हुआ गीत हैं। यह गीत भारतरत्न लता मंगेशकर द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री पं॰ जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामलीला मैदान में गाया गया था। ऐसा कहा जाता हैं इस गीत को सुनने बाद जवाहर लाल नेहरू की आँखों से आंसू निकल आये थे। कवि प्रदीप ने अपने जीवन वर्ष में इस प्रकार के दर्जनों गीतों को स्वरबद्ध किया था। उनकी याद में उनके जन्म तारीख को कवि प्रदीप जयंती के रूप में मनाया जाता हैं। उनकी जन्मस्थली बड़नगर में जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी ने उनकी जन्मतिथि मनाई। नयापुरा स्टेट कवि प्रदीप उद्यान में कवि प्रदीप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक जितेंद्र सिंह पंड्या, एसडीएम शिवानी तरेटिया, नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोग्यो, नगर पालिका सीएमओ कमला कोल, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनीता वर्मा, भाजपा नेता कृष्ण चंद्र यादव, वार्ड क्रमांक 5 के भाजपा पार्षद यादवेंद्र यादव, संजय शर्मा, लोकेंद्र सिंह पवार, हर्षवर्धन सिंह, रवि हिंडोलिया एवं सभी जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
