एक पेड़ मां के नाम: आईजी,डीआईजी,एसपी के साथ उर्वीश ने लगाया मां के नाम एक पेड़।

पुलिसकर्मी बन गए ‘ग्रीन वॉरियर’ आईजी सहित अधिकारियों ने पुलिस लाईन में लगाया एक पेड़ मां के नाम।

उपनिरीक्षक देविका खरे के पुत्र उर्विश ने एक पेड़ माँ के नाम लगाया।

उज्जैन(मयंक गुर्जर)।उज्जैन मे एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर पुलिसकर्मी ग्रीनरी वॉरियर भी बन गए। गुरुवार को आईजी, डीआइजी,एसपी सहित अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों के बच्चों व उनके परिवार वालों के साथ पुलिस लाइन पर पौधरोपण किया। अभियान के तहत शहर के थानों, पुलिस अधिकारियों के कार्यालय, निवास सहित लाइन में 2100 पौधे लगाने का लक्ष्य है।

आईजी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संभाग के सात जिलों में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इनके संरक्षण को लेकर विशेष ध्यान रखने के निर्देश है ताकि ये पौधे बड़े और धरती की सेवा करे।

आईजी ,डीआईजी व एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने किया पौधरोपणव इनके संरक्षण का संकल्प लिया। इन पौधों के देखरेख की जवाबदारी भी सुनिश्चित की गई है। गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू हुए।एक पेड़ मां के नाम अभियान में आईजी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के बच्चों व उनके परिवार के साथ लाइन में पौधा रोपण किया। डीआईजी नवनीत भसीन ,एसपी प्रदीप शर्मा, एएसपी जयंतसिंह राठौर, गुरुप्रसाद पाराशर, नीतेश भार्गव, आरआई रंजीतसिंह, उप निरीक्षक देविका खरे सहित अन्य अधिकारियों ने भी एक-एक पौधा रोपा और उनके सरंक्षण करने की जवाबदारी ली।

Leave a Comment






यह भी पढ़ें