उज्जैन आए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया,ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ,कहा भाजपा मप्र में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।
उज्जैन। आशीर्वाद मे मिला है जनता का प्यार फिर इस बार भाजपा सरकार….कुछ ऐसी ही बातों के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रदेश मे निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी पत्रकारो को देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही हर अच्छे कार्य की शुरुआत जनता के आशीर्वाद के साथ करती है। इस बार भी जो जनआशीर्वाद यात्रा 210 विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही है वह लगभग 10,600 किलोमीटर की है। जिसकी शुरुआत 3 सितंबर 2023 से हुई है। 51 जिलों मे निकाली जा रही इस यात्रा में हमने लगभग 25 लाख लोगों से संपर्क साधा है और यही कारण है की यात्रा के दौरान लगभग 14 लाख नए सदस्य भारतीय जनता पार्टी से जुड़े। आपने कहा कि लोकतंत्र की सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है इसीलिए जनता ने हमें जो सेवा करने का अवसर दिया। उसे पूर्ण ईमानदारी से करने के बाद हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।
देवास रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अमर उजाला के सवालों के जवाब भी दिए इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में इन दिनो दो यात्राओं की चर्चा सबसे अधिक है। एक भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा तो दूसरी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आपने बताया कि नाम से ही इस बात की जानकारी लगती है कि हम जनता के बीच पहुंचकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं, जबकि कांग्रेस के हिस्से में इस यात्रा में भी सिर्फ आक्रोश ही आया है। आपने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में मध्यप्रदेश हैं।
नकारात्मक राजनीति करने वाले लोग इसे समझ नहीं पाएंगे आपने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी सनातन धर्म को बढ़ावा देकर इसका डंका दुनिया में बजा रही है जब कि नफरत की राजनीति करने वाले सनातन हिंदू धर्म को डेंगू ,एचआईवी और कोरोना कह रहे हैं।
पत्रकारों के सवाल के जवाब में गौरव भाटिया ने कहा कि चुनाव आने के समय इस प्रकार का दल बदल होता ही रहता है। कुछ समय पूर्व उत्तर प्रदेश में भी भाजपा के मंत्रियों ने पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ फिर मुख्यमंत्री बने और पार्टी ने इतिहास लिख दिया। मध्यप्रदेश में भी 19 वर्षों से कमल खिला है और कमल खिलेगा।देखे वीडियो।
भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसानों के लिए सोचा है किसानों के चेहरे के मुस्कान बनी रहे उसका ध्यान भाजपा को है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। वर्तमान में किसानों की फैसले खराब जरूर हुई है लेकिन इस और भी पार्टी का ध्यान है। फसल बीमा हो या अन्य योजनाओं के माध्यम से भाजपा किसानों के साथ खड़ी है वह किसानों को संकट में नहीं छोड़ेगी और उनके चेहरे पर मुस्कान जरूर लाएगी।
वही जन आशीर्वाद यात्रा का प्रदेश में विरोध क्यों हो रहा है इस पर गौरव भाटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 24 कैरेट की तरह है, जो की सत्ता में आने के बाद न सिर्फ विकास कार्य करती है बल्कि अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच भी लेकर जाती है, यही कारण है कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हमें कुछ स्थानों पर आलोचना झेलनी पड़ रही है। हम भी यह चाहते हैं कि यात्रा में हमें हमारी कमी बताई जाए और हमें भी जानता कि उन बातों का पता चले जिसे पूरा कर पाने में कुछ कमियां रह गई। हम कमलनाथ नहीं बन सकते की कोई आया है तो उसे भगा दें। जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह सफल है। इस यात्रा की सफलता का पता चुनाव के परिणाम के साथ लग जाएगा। आपने यह भी कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के बाद कांग्रेस जागी है और जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है।
वर्ष 2017 से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया पहली बार उज्जैन आए हैं, उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल की धरती पर आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। वैसे तो मेरे नाम में गौरव है लेकिन हमारा असली गौरव आप पत्रकार लोग हैं।
